धमकाने का आरोपः दिल्ली सरकार के दो अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज

अल्मोड़ा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर राजस्व पुलिस ने दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी नरेश कुमार और एक अन्य अधिकारी राजशेखर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नरेश कुमार को दिल्ली का मुख्य सचिव बताया जा रहा है। इन अधिकारियों पर शिकायत वापस न लेने पर एनजीओ के पदाधिकारियों को फंसाने और धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही एनजीओ के कार्यालय से 63 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगा है।एससी-एसटी का मामला देखते हुए इसे रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया…

Read More

धोखाधड़ी के आरोप में मिनी बैंक संचालक गिरफ्तार

हरिद्वार। लक्सर के महाराजपुर कला गांव में स्थित एक बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को ग्राहकों के बैंक अकाउंट से लाखों रुपए गबन करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संचालक पर आरोप है कि उसने 14 व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी कर उनके खाते से करीब 10 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित ग्राहकों ने ब्रांच मैनेजर और पुलिस को लिखित शिकायत देकर संचालक के खिलाफ कार्रवाई कर उनके पैसे वापस दिलाने की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

Read More

सिक्योरिटी गार्ड से बना साईबर ठग गिरोह का सरगना, गिरफ्तार

देहरादून। सिक्यूूरिटी गार्ड की नौकरी में उचित कमाई न होने पर एक व्यक्ति साइबर ठग बन बैठा। उसने अपने गिरोह के साथ मिलकर देश भर में कई लोगों के साथ प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के नाम पर लाखों की ठगी की घटना को अंजाम दिया। जिसको एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि उसके दो साथियों को एसटीएफ पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि विगत दिवस में एसटीएफ द्वारा प्रधानमन्त्री मुद्रा लोन योजना के नाम…

Read More

बेकाबू डंपर सड़क पर पलटा, बाल-बाल बची राहगीरों को जान

ऋषिकेश। बीती देर रात रेत से भरा एक डंपर भद्रकाली से आते हुए बेकाबू होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने की वजह से डंपर ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर एक आश्रम की दीवार को तोड़ते हुए पलटा है। गनीमत रही की डंपर सवार ड्राइवर और हेल्पर को मामूली चोटें ही आई हैं और उनकी जान बच गई। डंपर हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि घटना रात 10.15 बजे की है। जिस समय ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे…

Read More

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार,दो सगे भाईयों सहित चार की मौत

बागेश्वर। जनपद में रविवार सुबह बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को नदी से बाहर निकाला।  पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।मिजह  जानकारी के अनुसार बागेश्वर के बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर तुपेड के पास दिल्ली नंबर की अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर खाई में जा गिरी। जिसकी सूचना…

Read More

12 पेटी अवैध शराब के साथ चालक गिरफ्तार

ऋषिकेश। आईडीपीएल थाना पुलिस ने लेबर कॉलोनी तिराहे से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि तस्कर शराब को कार से ले जा रहा था। बहरहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आईडीपीएल पुलिस स्टेशन प्रभारी ज्योति प्रसाद उनियाल को मुखबिर ने सूचना दी थी कि एक युवक कार से शराब तस्करी कर रहा है। सूचना…

Read More

चोरी किए गए बच्चे सहित किडनैपर देवर-भाभी गिरफ्तार

हरिद्वार। बीती 9 अप्रैल को हरिद्वार में हरकी पैड़ी से चोरी किए गए बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रिश्ते में देवर-भाभी है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल में एसपी सिटी कार्यालय में मामले का खुलासा किया।पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बच्चे का अपहरण भीख मंगवाने और भविष्य में बेचने के लिए किया था। मामले की ज्यादा जानकारी देते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बीती 9 अप्रैल को नीतू निवासी…

Read More

रेलवे संपत्ति चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी। लालकुआं रेलवे पुलिस ने रेलवे लाइनों से लोहे के समान सहित रेलवे के अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक कबाड़ी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से भारी मात्रा में रेलवे की चोरी का सामान भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों के स्वीकार किया कि वे पहले भी कई रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइनों के किनारों से लोहे के साथ-साथ अन्य सामान चोरी कर चुके हैं। रेलवे पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी…

Read More

नशेड़ी पति से तंग आकर की महिला ने खुदकुशी

हल्द्वानी।  शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने अपने नशेड़ी पति से तंग आकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बताया जा रहा की मंगल पड़ाव इलाके में नशे को लेकर रात में पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी ने खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मंगल पड़ाव पुलिस स्टेशन प्रभारी…

Read More

डुप्लीकेट रूफिंग शीट्स बेचने का गोदाम पकड़ा, मुकदमा दर्ज

टिहरी। मुनिकीरेती थाना क्षेत्रांतर्गत ढालवाला में एक नामी कंपनी के नाम से डुप्लीकेट रूफिंग शीट्स बेचने का गोदाम पकड़ा गया है। पुलिस ने कंपनी के अधिकारी कि तहरीर पर गोदाम के मालिक राजेश अग्रवाल के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही गोदाम से नामी कंपनी की नकली 359 रूफिंग शीट्स भी बरामद की है।इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि महाराष्ट्र विरार निवासी रवि दुखहरण पांडे जिंदल इंडिया लिमिटेड कंपनी के अधिकारी है। जो आज मुनिकीरेती थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि…

Read More