आईपीएल टीम को लेकर हुए विवाद में दोस्त को मारी गोली, दो गिरफ्तार

नैनीताल। आईपीएल टीम बनाने को लेकर हुए विवाद के दौरान दोस्त पर ही गोली चलाने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार बीती 21 अप्रैल को सुशील कुमार मौर्य पुत्र किशन मौर्य निवासी आनन्दपुर द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया गया था कि किशन उर्फ बबलू द्वारा उनके भतीजे वेदान्त मौर्य को जान से मारने की नियत से गोली मारकर घायल कर दिया गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल…

Read More

परमार्थ निकेतन में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले परमार्थ निकेतन में एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। बताया जा रहा है कि कर्मचारी पिछले करीब 20 साल से परमार्थ निकेतन में अपनी सेवाएं दे रहा था। वहीं, घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मिली जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय लक्की सिंह परमार्थ निकेतन में पिछले 20 साल से अपनी सेवाएं दे रहा था। बीती रात लक्की सिंह…

Read More

अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी

हलद्वानी। कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग के पास गेठिया के जंगल में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गयी। शव बेहद सड़ा- गला है। चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।ज्योलीकोट  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गांव के जंगल में चारा-पत्ती लेने गये लोगों को गेठिया के जंगल में सड़ा-गला शव मिलने की जानकारी मिली। इस पर ज्योलीकोट पुलिस स्टेशन के प्रभारी अविनाश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस कर्मी…

Read More

स्कूल बस खाई में गिरने से दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। मंगलवार सुबह एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़ पर अटक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया, इस दुर्घटना में दो बच्चे घायल हुए हैं। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उनका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार आज सुबह बेरीनाग के चैकोड़ी में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घायल हुए दो बच्चों का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है। पिथौरागढ़ में यह दो दिन के अंदर दूसरा सड़क हादसा…

Read More

कपड़े के गोदाम में भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

हल्द्वानी। नैनीताल रोड के पास अंबिका बिहार कॉलोनी में एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ही आग भीषण रूप से फैल गई। जिससे 3 मंजिला भवन भी आग की चपेट में ले लिया। जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड के अंबिका विहार कॉलोनी के पास हेमंत शाह नाम के व्यापारी हैं। जिनका रेडीमेड कपड़े का काम है। उन्होंने घर पर गोदाम भी बना रखा था। बताया…

Read More

जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

देहरादून। सुद्धोवाला जेल में बंद एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में दून अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में सजा काट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार डोईवाला निवासी 38 वर्षीय अश्वनी कुमार को डोईवाला पुलिस ने 5 अप्रैल 2024 को ड्रग्स की तस्करी के आरोप में प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियों के साथ अरेस्ट किया था। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर 5 अप्रैल को सुद्धोवाला जेल भेज दिया गया था।…

Read More

बाघ के हमले में युवक की मौत, ग्रामीणों ने आक्रोश जताया

नैनीताल। उत्तराखण्ड में मानव वन्य जीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात भी रामनगर क्षेत्र के बासीटीला गांव में खेत में चैकीदारी के लिए गए एक युवक को बाघ ने हमला कर मार डाला। बताया जा रहा है कि बाघ युवक के शव को घसीटकर करीब सौ मीटर तक ले गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण बाघ को पकड़ने व वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।जानकारी के अनुसार रामनगर…

Read More

किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार

हल्द्वानी। पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि दोनों आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 की आदर्श आचार संहिता के चलते जिलेभर में विशेष तलाशी अभियान चलाया है। सभी तरह की अवैध गतिविधियों और संदिग्धों पर बारीकी…

Read More

वकील की फीस के लिए नहीं थे पैसे तो कर डाली चोरी, गिरफ्तार

ऋषिकेश। तपोवन में हुई एक चोरी का मुनि की रेती थाना पुलिस और सीआईयू की टीम ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। ये शातिर हत्या के मामले में सात साल की जेल काटकर जमानत पर बाहर आया है। कोर्ट में वकील के खर्चे के लिए रकम की जरूरत पड़ी, तो आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।मामले का खुलासा करते हुए इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि तपोवन निवासी भूपेंद्र कुकरेती के कमरे में 9 अप्रैल की…

Read More

तीन साल की बच्ची चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

हरिद्वार। हरकी पैड़ी से लापता संभल (यूपी) की तीन वर्षीय मासूम के मामले में नया मोड़ आ गया है। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि बच्ची को कंधे पर बैठाकर एक अधेड़ व्यक्ति अपने साथ ले जा रहा है। हरकी पैड़ी चैकी पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार यूपी के गांव मंडी जिला संभल निवासी महेंद्र अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए आया था। हरकी पैड़ी से सटे नाई घाट पर…

Read More