देहरादून। विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के नेरवा जा रहा एक पिकअप वाहन हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर छिबरौ पावर हाउस के पास खाई में गिर गया। दुर्घटना में वाहन में सवार हिमाचल प्रदेश के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तीनों शवों और गंभीर रूप से घायल चालक को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहंा चालक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश नंबर का एक पिकअप वाहन हरिपुर-कोटी-मीनस…
Read MoreCategory: अपराध
कोबरा गैंग की विदेशी महिला तस्कर हाई प्रोफाइल ड्रग्स सहित गिरफ्तार
देहरादून। कुख्यात कोबरा गैंग की विदेशी महिला तस्कर को पुलिस ने लाखों की हाईप्रोफाइल ड्रग्स व हजारों रूपये की नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला तस्कर केन्या देश की नागरिक है जो टूरिस्ट वीजा पर भारत आयी थी। जिसके गैंग के सरगना सहित कई विदेशी ड्रग्स पैडलरों को दून पुलिस पहले ही अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार कर चुकी है।एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कोई नशा तस्कर नशीली पदार्थो की डिलीवरी हेतू आने…
Read Moreनशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म,मामला दर्ज
देहरादून। क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में छात्रा को होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद उसकी अस्मत लूट ली। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जिसे वायरल करने की धमकी देकर दोबारा से उसका रेप कर दिया। अब छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक महिला ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें महिला…
Read Moreपेड़ से टकराई कार,दो की दर्दनाक मौत
देहरादून। रविवार सुबह एलआईसी मंडी के पास एक कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को अपने कब्जे मंे लेकर पीएम के लिए भेज दिया ह।मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। एक स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित होकर एलआईसी मंडी के पास पेड़ से टकरा गई। कार में दो लोग सवार थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए…
Read Moreविवाद के बाद पत्नी ने की पति की पत्थर से कुचलकर हत्या
बागेश्वर। कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र अंतर्गत फरसाली में पत्नी-पत्नी के बीच उपजे विवाद में पति की जान चली गई। पत्नी ने गुस्से से पति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरसाली पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों में हाथापाई हो गई। दोनों लड़ते हुए कमरे से बाहर…
Read Moreजंगलों में आग लगाने मामले में बिहार के तीन मजदूर गिरफ्तार
चमोली। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक पहाड़ों में आग लगाने की बात कर रहे हैं। वायरल वीडियो में ये युवा आग लगाना ही हमारा यही काम है, कहते सुनाई दे रहे हैं। युवक कह रहा है कि हम इसी काम के लिए आये हैं। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैेसे ये युवा जंगलों को आग के हवाले कर रहे हैं। अब वायरल हो रहे इस वीडियो में एक्शन हुआ है।सोशल मीडिया पर…
Read Moreश्रीनगर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म
3 माह की गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपीश्रीनगर। पहाड़ी इलाकों में महिलाओं के साथ हो रही अमानवीय घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। ताजा मामला पैठाणी इलाके का है, जहां पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले का खुलासा, तब हुआ जब नाबालिग तीन माह की गर्भवती हो गई थी।घटना के अनुसार…
Read Moreत्यूणी में खाई में गिरे दो युवक एक की मौत, एक घायल
देहरादून। त्यूणी में दारागाड़ बैंड पर दो व्यक्ति खाई में गिर गए। एसडीआरएफ की टीम ने सूचना मिलने पर रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू टीम से पहले स्थानीय लोगों ने एक घायल व्यक्ति को त्यूणी अस्पताल भेज दिया था। दूसरे व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चल पाया था। एसडीआरएफ की टीम ने देर रात गहरी खाई में सर्च अभियान चलाया। तब जाकर दूसरे व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक व्यक्ति का नाम विकास पुत्र सतपाल उम्र 27, निवासी इंद्रावली कल्याणपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश है। घायल का नाम हिमांशु पुत्र संजू,…
Read Moreचाकू से गोदकर दिव्यांग युवक को घायल करने के आरोपी पुलिस हिरासत में
रुद्रपुर। पंतनगर थाने के सिडकुल क्षेत्र स्थित अटरिया मेले में दिव्यांग युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। साथ ही एक नाबालिग लड़के की निशानदेही पर घटना में प्रयोग की गई चाकू बरामद कर लिया है। सभी नाबालिग लड़कों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि 2 मई को पीड़ित नंदू मेले में घूमने आया था। मेले में पांचों नाबालिग किशोर भी घूम रहे थे। इस दौरान किसी बात…
Read Moreयुवक ने की खुदकुशी,जांच में जुटी पुलिस
ऋषिकेश। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भैरव कॉलोनी में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने खुदकुशी क्यों की पुलिस मामले की जांच कर रही है।ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक कंट्रोल रूम से पुलिस को सूचना मिली कि भैरव कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की पड़ताल की। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली के…
Read More