बेशकीमती सागौन की लकड़ी की तस्करी में तीन गिरफ्तार

हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन विभाग की डॉली रेंज की टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन से भारी मात्रा में बेशकीमती सागौन की लकड़ी बरामद की है। साथ ही मौके पर तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है. वहीं पकड़ी की अवैध लकड़ी की कीमत लाखों में आंकी जा रही है।वन क्षेत्राधिकारी डोली रेंज नवीन सिंह पंवार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। उन्होंने बताया…

Read More

गला रेतकर युवती की हत्या करने वाले हत्यारोपी का भी शव बरामद

देहरादून। छिद्दरवाला क्षेत्र में युवती की गला रेतकर हत्या करने वाले हत्यारोपी का शव भी पुलिस ने शुक्रवार सुबह चीला बैराज से बरामद कर लिया है। हत्यारोपी द्वारा युवती की हत्या करने के बाद शक्ति नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली गयी थी। फिल्हाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे मंे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।विदित हो कि बीती 6 मई को छिद्दरवाला क्षेत्र में तीन पानी पुलिया के नीचे मृतका आरती डबराल का शव पुलिस को बरामद हुआ था। घटना की जांच में मृतका के दोस्त शैलेंद्र…

Read More

शराब कारोबारी ने सरेआम चलायी गोली, गिरफ्तार

पौड़ी। कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र में शराब कारोबारी की ओर से गोली चलाये जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में पहला राउंड नही चला, लेकिन दूसरे राउंड में हवाई फायर करने पर फायर हो गया। जिससे मौके पर अफरा तफरी फैल गयी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।सरेआम गोली चलाने की यह घटना गुरूवार को सुबह तड़ियाल रोड पर घटित हुई है। सूत्रों के अनुसार शराब कारोबारी अभिषेक उर्फ रिज्जु का गुरूवार…

Read More

कारगिल में शहीद हुए कैप्टन के पिता से ठगी करने वाले गिरफ्तार

देहरादून। कारगिल युद्ध में शहीद हुए गुमानीवाला के कैप्टन के पिता से 44.45 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले पांच साइबर ठगों को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गुमानीवाला निवासी एक वरिष्ठ नागरिक ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि उनका बेटा जोकि आर्मी में कैप्टन था, कारगिल लड़ाई में शहीद हो गया था। मरणोपरांत उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था। बताया था कि फरवरी 2024 में अज्ञात व्यक्ति…

Read More

कबाड़ी की दुकान में बम फटने से सात घायल

देहरादून। गुरूवार दोपहर राजधानी दून के किद््दूवाला रायपुर क्षेत्र में एक कबाड़ी की दुकान पर बम फटने से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बम फटने के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहोल बन गया। इसी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल व एम्बयुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए चिकित्सायल पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अभी घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस घायलों की पहचान करने में जुट गयी है। पुलिस में मौके पर सुरक्षा…

Read More

सेलाकुई में झोपडियों में लगाई गई थी आग, मुकदमा दर्ज

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासादेहरादून। अपराध कितनी ही चालाकी से क्यों न किया जाये, उसका खुलासा आखिरकार हो ही जाता है। इसकी बानगी सेलाकुई क्षेत्र में सामने आयी है। जहंा आग लगने के कारण 50-55 झोपड़ियंा जलकर खाक हो गयी थी। मामले की जब छानबीन एसएसपी देहरादून द्वारा करायी गयी तो सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि कार सवार कुछ लोगों द्वारा इस अग्निकांड को अंजाम दिया गया था। जिस पर पुलिस द्वारा अब मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।विदित हो कि बीती 5 मई को सेलाकुई…

Read More

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी। गुरूवार की सुबह पहाड़ी से गिरे एक पत्थर की चपेट में आकर एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुचाया गया जहंा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह दुपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति सुनारगांव टिहरी गढ़वाल से नौगांव बड़कोट की ओर जा रहा था। इस दौरान जब वह धरासू बैंण्ड के समीप पहुंचा तो अचानक वह पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर गम्भीर रूप…

Read More

खाली प्लाॅट से युवक का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। पुलिस को छिद्दरवाला स्थित एक होटल के पास खाली प्लॉट में एक युवक का शव बरामद हुआ। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस जांच करने में जुट गयी है।  सहायक पुलिस अधीक्षक व थाना रायवाला प्रभारी जितेंद्र चैधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान संबंधित कोई भी दस्तावेज न मिलने से…

Read More

किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला भाई-बहन का शव

रुद्रपुर। एक किराए के मकान से भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। शव मिलने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों और मकान मालिक से जानकारी ली। फिलहाल, रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि रुद्रपुर के सिंह कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले उत्तर प्रदेश के बरेली के दरियागंज निवासी युवक और उसकी बहन का शव कमरे में…

Read More

लव मैरिज से नाराज युवक के पिता की हत्या में तीन गिरफ्तार

रुड़की। लव मैरिज से नाराज युवती के परिवार द्वारा युवक के पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।सहारनपुर के थाना नागल के गांव पिरड़ निवासी अंकित कुमार ने पांच मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके भाई गोपी का तांशीपुर, मंगलौर निवासी…

Read More