पिथौरागढ़। जिले के बंगापानी तहसील क्षेत्र में रविवार शाम एक महिला काफल तोड़ते समय अचानक पेड़ से सीधे खाई में जा गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जिसके बाद मृतक महिला के शव को ग्रामीणों ने खाई से बाहर निकाला।मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को बंगापानी तहसील के ग्राम पंचायत जारा जिबली की नीमा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ काफल तोड़ने जंगल गई थी। काफल तोड़ते समय अचानक पेड़ की टहनी टूट गई। जिससे नीमा…
Read MoreCategory: अपराध
श्रद्धालुओं को ठगी का शिकार बनाने वाले 10 गिरफ्तार
ऋषिकेश। गंगा घाटों पर टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देने वाले दस आरोपियों को ऋषिकेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए मोबाइल, नकदी, जरूरी दस्तावेज और कपड़े बरामद किए हैं।कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि दो दिन पहले गंगानगर निवासी अमित कुमार और हरिद्वार निवासी अंकुर बिश्नोई त्रिवेणी घाट पर नहाने के लिए पहुंचे थे। अलग-अलग स्थान पर नहाने के दौरान उनके कपड़े चोरी हो गए। जिसमें उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, घड़ी, नकदी और मोबाइल रखे हुए थे।शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले…
Read Moreएआरटीओ कार्यालय के समीप पुलिस की छापेमारी, छह हिरासत में
चारधाम जाने वाले टैक्सी संचालकों से कर रहे थे अवैध वसूली हरिद्वार। चारधाम जाने वाले टैक्सी चालक संचालकों से ग्रीन कार्ड के नाम पर अवैध वसूली करने वाले छह लोगों को एआरटीओ रूड़की व पुलिस की संयुक्त टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया है। जिनके कब्जे से कम्प्यूटर आदि अन्य सामान भी जब्त किया गया है।रुड़की एआरटीओ कार्यालय के आसपास चार धाम जाने वाले टैक्सी संचालकों से तय फीस से कई गुना अधिक वसूली की शिकायत मिलने के बाद खुद एआरटीओ रुड़की एल्विन रॉक्सी…
Read Moreमंदिर का दानपात्र चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। पंचलेश्वर महादेव मंदिर से दानपात्र चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। सुल्तानपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पंचलेश्वर महादेव मंदिर से दानपात्र चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर चोर ने मंदिर में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपए की रकम पर हाथ साफ कर दिया था। जिसके बाद खाली दानपात्र को खेत में फेंक कर चला गया,…
Read Moreगंगा में डूबा कंपनी का प्रोजेक्ट मैनेजर,तलाश जारी
ऋषिकेश। रविवार सुबह अपनी कंपनी के कर्मचारियों के साथ शिवपुरी पहुंचा एक प्रोजेक्ट मैनेजर गंगा में डूब गया। जबकि प्रोजेक्ट मैनेजर को बचाने गंगा में उतरे साथी को स्थानीय लोगों ने डूबने से बचा लिया। डूबे प्रोजेक्ट मैनेजर को तलाश करने के लिए एसडीआरएफ सर्च आपरेशन चल रही है। किन्तु शाम तक उसका कुछ पता नही चल पाया था।मिली जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय अंकुर गोयल निवासी वीरनगर, मेरठ अपनी कंपनी के 35 लोगों के साथ 10 मई को ऋषिकेश और शिवपुरी घूमने के लिए आया था। 12 मई को…
Read Moreगुलदार के हमले से ग्रामीण घायल
पौड़ी। मुख्यालय से सटे निसणी गांव में रविवार को गुलदार ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। जिससे ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। ग्रामीण की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह सुरेंद्र सिंह अपने मवेशियों को गांव के जंगल में चराने के लिए गए थे। इस दौरान वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने सुरेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। सुरेंद्र सिंह के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण द्वारा जब…
Read Moreकिरायेदार ही निकले लूटेरे, गिरफ्तार
देहरादून। बुजुर्ग महिला को घायल कर जेवरात व स्कूटी लूट की घटना को अंजाम देने वाले किरायेदारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गये जेवरात व स्कूटी बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 मई 2024 को राजेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी नागल ज्वालापुर डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 08 मई को वह अपने परिजनों के साथ एक…
Read Moreज्वैलरी शोरूम में हुई चोरी का खुलासा, मां-बेटा गिरफ्तार
टिहरी। दिन दहाड़े ज्वैलरी शाप से जेवरात चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक महिला व उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुरायी गयी लाखों की ज्वैलरी भी बरामद की गयी है। मामले में महिला के देवर सहित तीन और आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है।मिली जानकारी के अनुसार बीती 2 मई को कुलवीर सिंह द्वारा अपनी कस्बा घनसाली स्थित ज्वैलरी शॉप में दिनदहाडे हुई चोरी की वारदात के सम्बन्ध में थाना घनसाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में त्वरित…
Read Moreतीर्थयात्रियों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर, कई लोग घायल
श्रीनगर। शनिवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर तोताघाटी के पास ं एक भारी भरकम बोल्डर श्रद्धालुओं के वाहन के ऊपर गिर गया। जिससे कई यात्री घायल हो गए। तोताघाटी के पास शनिवार की सुबह बोल्डर यात्रियों के वाहन के ऊपर गिर गया। जिस कारण वाहन की छत दब गई और वाहन में बैठे चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत बछेली खाल चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालते हुए चारों लोगों को 108 के माध्यम से बेस…
Read Moreकेदारनाथ हेली सेवा के नाम पर ठगी,डाक्टर को थमा दिए फर्जी टिकट
देहरादून। केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने के पहले दिन ही हेली सेवा के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने सुभारती मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर से केदारनाथ हेली सेवा टिकट बुकिंग के नाम पर एक लाख तीस हजार रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने देहरादून के प्रेमनगर थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वो इंटरनेट पर केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर के टिकट की बुकिंग सर्च कर रहे थे, तभी उन्हें पवन हंस हेली सेवा कंपनी का…
Read More