देहरादून। शुक्रवार की सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिमतोली से ऋषिकेश आ रहे एक ट्रक के खाई में गिर जाने से जहंा ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कडंक्टर मामूली रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल से ट्रक ड्राइवर की शव को बरामद कर उसे स्थानीय पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है।एसडीआरएफ ब्यासी प्रभारी एस आई नीरज चौहान ने बताया कि सुबह एक ट्रक ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिमतोली से ऋषिकेश आ रहा था। कौड़ियाला से…
Read MoreCategory: अपराध
बद्रीनाथ धाम में टप्पेबाजी करने वाले गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार
लाखों की नगदी व कई मोबाइल बरामदचमोली। श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं का ध्यान भटका कर टप्पेबाजी की घटनाएं करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से एक लाख 55 हजार रुपए की नगदी व 7 मोबाइल फोन भी बरामद किये गये है।जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना बद्रीनाथ पुलिस को सूचना मिली कि टप्पेबाज गिरोह के कुछ लोग धाम में यात्रियों के साथ टप्पेबाजी करते हुए उनका सामान उड़ा रहे है। सूचना पर कार्यवाही करते…
Read Moreखुलासाः दादी की हत्या में साजिशकर्ता पोती व उसका दोस्त गिरफ्तार
हरिद्वार। दिन दहाड़े घर में घुसकर हुई बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका की पोती व एक बीबीए के छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा व स्कूटी बरामद किया गया है। बुजुर्ग महिला की हत्या का षडयंत्र उसकी पोती ने रचा था जबकि हत्या की घटना को अंजाम बीबीए के छात्र द्वारा दिया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि गंगा सप्तमी के पर्व पर ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत चाकलान मोहल्ले में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्या की…
Read Moreपिकअप की चपेट में आने से ढाई साल के बच्चे की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। क्षेत्र में ढाई वर्षीय मासूम पिकअप वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पहंुची और शव को अपने कब्जें में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के तीनपानी बाईपास गौजाजाली बिचली में रेता-बजरी का स्टॉक है और वहीं पर मजदूरों की झोपड़ियां बनी हुई हैं। पिकअप वाहन स्टॉक से…
Read Moreदुकान में लगी भीषण आग,लाखों का नुकसान
देहरादून। गुरूवार सुबह डोईवाला स्थित भारत ट्रेडर्स और डेकोर्स की दुकान में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है। इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।दुकान के मकान मालिक अशरफ अली ने बताया कि वे रोज की भांति शाम को दुकान को बंद करके घर चले…
Read Moreमनसा देवी मंदिर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव
हरिद्वार। गुरुवार सुबह हर की पैड़ी क्षेत्र में मनसा देवी मंदिर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इसकी जानकारी देते हुए हरिद्वार के कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा को मनसा देवी मंदिर के पास लगी दुकान के एक दुकानदार ने सूचना दी कि जंगल में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा…
Read Moreघर में लगी आग,बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत
रूड़की। गुरूवार सुबह गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक मकान में भीषण आग लग गयी। इस अग्निकांड में एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। मकान भी पूरी तर जलकर खाक चुका है। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को एक मकान में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल लाल वाली गली निकट पुरानी तहसील थाना गनगहर पहुंचीष घटनास्थल पर पहुंच कर देखा तो एक मकान…
Read Moreशॉर्ट सर्किट से ज्वैलर्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख
रूड़की। लक्सर क्षेत्र में गुरूवार सुबह एक ज्वैलर्स की दुकान में आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि दुकान मंे लगी आग से जनहानि नहीं हुई।मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह लक्सर के बाजार में स्थित वर्मा ज्वैलर्स की दुकान में अचानक धुआं निकलता देखा गया। आनन फानन में दुकान मालिक पवन कुमार वर्मा को फोन पर सूचना दी गई कि आपकी दुकान से धुआं निकल रहा है। यह सुनते ही दुकान मालिक…
Read Moreपीएनबी के एटीएम में लगी आग, सारे नोट जलकर राख
देहरादून। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया तब तक एटीएम मशीन में रखे नोट जलकर राख हो गये।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार प्रातः धर्मपुर के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से धुंआ उठता देख आसपास के लोग वहां पर पहुंचे तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। एटीएम के अन्दर से आग की लपटे उठते देख आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गयी। क्षेत्रवासियों…
Read Moreफायरिंग कर जानलेवा हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार,तमंचा बरामद
उधमसिंहनगर। जानलेवा हमले की नियत से फायरिंग करने वाले दो नाबालिग सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियो में से तीन शातिर किस्म के बदमाश है जिन पर पूर्व में भी कई मुकदमें दर्ज है।जानकारी के अनुसार बीती 14 मई को हरप्रीत उर्फ हैप्पी पुत्र जरनैल सिंह निवासी शांति कॉलोनी रुद्रपुर द्वारा कोतवाली रूद्रपुर में तहरीर देकर बताया गया था कि बीती 11 मई को वह अपने दोस्त मोहित के साथ जब रेशम बड़ी…
Read More