खाई में गिरी कार,युवक-युवती की मौके पर दर्दनाक मौत,तीन गंभीर

देहरादून।  सोमवार तड़के  मसूरी घूमकर वापस आ रहे युवाओ की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में अन्य तीन लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहंुची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया  है। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मिली जानकारी के अनुसार पांच लोगों का ग्रुप रविवार को मसूरी घूमने गया था। सोमवार तड़के मसूरी से लौटते समय यह लोग शिखर फॉल गए…

Read More

78 लाख की स्मैक सहित महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। 78 लाख रूपये की स्मैक सहित बरेली की एक महिला तस्कर को एसटीएफ द्वारा दून से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला तस्कर का कहना है कि उत्तराखण्ड में नशे की बड़ी खपत के चलते उसने पिछले दो तीन सालों से दून में ही अपना ठिकाना बना लिया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीते रोज एसटीएफ की एएनटीएफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा एक सूचना के बाद थाना डोईवाला पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त कार्यवाही की गयी। जिसमे संयुक्त टीम द्वारा डोईवाला…

Read More

दुकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और सामान चोरी

हल्द्वानी। देर रात चोरों ने बनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक दुकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और भारी मात्रा में सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के उजाला नगर निवासी मुस्तकीम की उजाला नगर नाले के पास राजा भाई किराना स्टोर के नाम से दुकान है। सामान्य दिनों की तरह बीती रात भी दुकान बंद थी। जब रविवार सुबह मुस्तकीम दुकान पर पहुंचा, तो देखा कि दुकान…

Read More

तीन मोबाइल लूटरे गिरफ्तार,माल बरामद

देहरादून। पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार यशवंत सिंह रावत निवासी गली नंबर 3, बीस बीघा ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 15 मई की रात्रि लगभग सवा दस बजे उनका छोटा बेटा अभिषेक रावत अपनी दुकान से घर जा…

Read More

अवैध सम्बन्धों को लेकर मंगेतर ने ही की थी युवती की हत्या, गिरफ्तार

हरिद्वार। युवती की गुमशुदगी व उसकी हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका के मंगेतर को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की यह वारदात मृतक युवती के अन्य लोगों के साथ अवैध सम्बन्धों और आपत्तिजनक फोटो के सामने आने के बाद मंगेतर द्वारा ही अंजाम दी गयी थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीती 15 मई को थाना भगवानपुर पहुंचे खेलडी निवासी मोहर्रम अली ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी शौकिना 13 अप्रैल की सुबह अपनी सिकरोडा की सहेली के घर जाने की बात कहकर घर…

Read More

गुलदार ने मासूम को बनाया निवाला

श्रीनगर। शुक्रवार रात गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित बॉयज हॉस्टल के समीप एक घर के आंगन से मां के सामने ही तीन वर्षीय बच्चे को गुलदार  उठा कर ले गया । जिसका शव शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब घर से 200 मी दूरी पर झाड़ियों से बरामद हुआ। वन विभाग ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात डांग क्षेत्र से सटे सिंदरीगाड़ के पास झोपड-पट्टी पर रह रहे तीन वर्षीय सूरज पुत्र हरिद्वारी घर के बाहर आंगन में…

Read More

कार की अज्ञात वाहन से आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत

 हल्द्वानी। देर रात रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर गैबुआ के समीप एक ऑल्टो कार और अज्ञात वाहन की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 महिलाएं घायल हो गई हैं। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। तीन अन्य घायलांे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   रामनगर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात ऑल्टो कार हल्द्वानी से…

Read More

हत्या के दोषी की फांसी की सजा आजीवन कारावास में तब्दील

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हरिद्वार के चतुर्थ अपर सत्र न्यायधीश की कोर्ट द्वारा जघन्य अपराध करने पर फांसी की सजा दिए जाने के मामले में सुनवाई की। मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी और न्यायमूर्ति आलोक कुमार की खंडपीठ ने अभियुक्त का कोई क्रिमिनल रिकार्ड न होने व केस में उसके खिलाफ फांसी की सजा दिए जाने के पर्याप्त सबूत रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं होने के कारण, अपराधी की फांसी की सजा को आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया है।मामले के अनुसार 2016 में हरिद्वार के रानीपुर…

Read More

शादी की खुशियां मातम में बदली,सड़क हादसे में युवक की मौत

पिथौरागढ़। बेरीनाग में सड़क हादसे में एक युवक की जान गई है। इस घटना दो लोग घायल हुए हैं। घटना गुरुवार देर शाम बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही  शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक के भाई की आज शादी थी। बताया जा रहा है कि बेरीनाग के कोटमन्या-खोलागांव-तोराथल मार्ग पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर जान चली गई. जबकि एक बालिका समेत दो घायल हो गए। बताया…

Read More

तेज रफ्तार कार ने तीन को कुचला, एक की मौत

देहरादून। हरिद्वार से डोईवाला की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार बीते शाम हरिद्वार की ओर से आ रही एक कार ने पहले छिद्दरवाला के पास दो लोगों को टक्कर मारी। जिसमें एक पीआरडी जवान और एक महिला को गम्भीर रूप से घायल हो…

Read More