देहरादून। खुद को डाक्टर बताकर लोगों से लाखों रूपये की ठगी करने वाले मास्टरमाईंड नाईजीरियन को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।आज यहां इसकी जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिवस पूर्व साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड देहरादून निवासी एक महिला द्वारा सूचना दर्ज कराई कि अज्ञात साइबर ठगो द्वारा वादिनी से फेसबुक ध् व्हाटसअप आदि के माध्यम से संपर्क कर व स्वंय को डा. विलियम रयकर यूएसए में डॉक्टर बताकर उसको विदेश से 25 हजार यूएस डॉलर गिफ्ट आईटम लेडिज…
Read MoreCategory: अपराध
गला रेतकर नाबालिग की हत्या,आरोपी काली नदी में कूदा,तलाश जारी
पिथौरागढ। शनिवार की सुबह धारचूला में चाकू से गला रेतकर 17 साल के नाबालिग की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी नाबालिग नेपाल भागने की फिराक में काली नदी में कूदा गया। इसके बाद से आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस काली नदी किनारे सर्च अभियान चला रही है। नाबालिग की हत्या क्यों की गयी पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।मिली जानकारी के अनुसार धारचूला के छलमा छिलासों निवासी अनुज सिस्ताल (17) पुत्र…
Read Moreदेर रात बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़,एक घायल
हरिद्वार। कार सवार चार बदमाशों के साथ पुलिस की देर रात मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गये। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है और उसके फरार साथियों की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार देर रात थाना झबरेड़ा पुलिस चेकिंग पर थी। इस दौरान एक सेंट्रो कार से आ रहे चार लोगों को पुलिस ने झबरेड़ा मंगलौर पिकेट पर रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार सवार…
Read Moreटेम्पो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा में गिरा,कईयों की मौत की खबर
रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। इस हादसे में कई लोगों के असमय काल का ग्रास बनने की खबर सामने आ रही है। हादसा बदरीनाथ हाईवे के रेंतोली के पास हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। एसपी डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने हादसे की पुष्टि की है। मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक…
Read Moreदादा ने मानसिक रूप से दिव्यांग पोती से किया रेप
रुड़की। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सामने आया है। यहां पिरान कलियर थाना क्षेत्र में दादा ने मानसिक रूप से दिव्यांग पोती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दादा को गिरफ्तार भी कर लिया है।जानकारी के मुताबिक बीती 13 जून को पीड़िता के भाई ने पिरान कलियर थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में उस व्यक्ति ने बताया कि मानसिक रूप से दिव्यांग उसकी बहन के साथ दादा ने गलत काम किया है। शिकायतकर्ता ने बताया था कि बुधवार 12 जून देर रात को…
Read Moreट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बस, कन्डक्टर की मौत, 14 लोग गंभीर
हल्द्वानी। उत्तराखंड रोडवेज की बस उत्तर प्रदेश के नैनीताल-रामपुर हाईवे पर बिलासपुर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में रोडवेज के बस परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 14 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को उपचार के लिए रामपुर और बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पांच यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना देर रात की बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी रोडवेज डिपो की बस मंगलवार देर शाम हल्द्वानी से…
Read Moreयमुनोत्री पैदल मार्ग पर श्रद्धालु की मौत
उत्तरकाशी। बुधवार को जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक वृद्ध श्रद्धालु की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही यमुनोत्री यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 20 हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार, जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर से परमार गनपत सिंह रतन जी भाई(69) अचानक बेहोश हो गए। सूचना पर एसडीआरएफ के जवान उन्हें तुरंत जानकीचट्टी अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहंुची…
Read Moreबेकाबू कार खाई में गिरी, एक की मौत
श्रीनगर। देर रात दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल है। जिसका पौड़ी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार देर रात सत्यखाल रोड की तरफ चुवीचा गांव को जाने वाली रोड पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 30 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र अरविंद कुमार ग्राम ग्रैंड जिला पौड़ी गढ़वाल और 32 वर्षीय दिवाकर नौटियाल पुत्र एमपी नौटियाल ग्राम डंडारी जिला पौड़ी सवार…
Read Moreजेवरात चमकाने के नाम पर जेवरात चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
टिहरी। जेवरात चमकाने के नाम पर जेवरात चोरी करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने घटना के दो घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुराये गये जेवरात व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गयी है।जानकारी के अनुसार बीते रोज सरोजनी देवी निवासी ग्राम धर्मपुर द्वारा थाना देवप्रयाग में तहरीर देकर बताया गया कि दो अनजान व्यक्तियों द्वारा उनके घर में आकर सोना चांदी के जेवरों को पाउडर से चमकने की बात कहकर छल से जेवरों को चमकाने के नाम पर धोखाधड़ी से जेवर चोरी…
Read Moreगहरी खाई में गिरी बाइक,दो की मौत
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग के गुप्तकाशी के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बाइक में दो युवक सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के संबंध में एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से शवों को बाहर निकाला।पुलिस कोतवाली सोनप्रयाग ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि गुप्तकाशी क्षेत्र के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलने…
Read More