कनिष्ठ सहायक संवर्ग के पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के लिए जिले में 07 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें 2589 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार 19 जनवरी को कनिष्ठ सहायक संवर्ग की भर्ती परीक्षा को सुचितापूर्ण, नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सभी केन्द्र व्यवस्थापकों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केन्द्र में फर्नीचर, विद्युत, पेयजल एवं शौचालय…
Read MoreAuthor: News Desk
उत्तराखंड सरकार और आइसलैंड की कंपनी वर्किस कंसलटिंग इंजिनियर्स के मध्य हुआ MoU
उत्तराखंड सरकार और आइसलैंड की कंपनी VERKIS के मध्य संपादित हुआ भूतापीय ऊर्जा के अन्वेषण और इसके विकास से संबंधित MoU मुख्यमंत्री धामी और आइसलैंड के राजदूत बेनेडिक्ट हॉस्कुल्सन की उपस्थिति में हुआ समझौता ज्ञापन MoU के मुख्य बिंदु – उत्तराखंड में भूतापीय ऊर्जा के अन्वेषण और विकास में जुड़ेगा नया आयाम आइसलैंड की कंपनी वर्किस की विशेषज्ञता का लाभ उत्तराखंड के साथ-साथ देश की ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास में माइलस्टोन होगा साबित उत्तराखंड में भू तापीय ऊर्जा के दोहन योग्य 40 भूतापीय स्थल चिन्हित भारत के 2070 के…
Read Moreपहाड़ में पाला, मैदान में कोहरे का येलो अलर्ट, बर्फबारी के बाद बदरीनाथ-मलारी हाईवे बंद
उत्तराखंड में मौसम हर पल बदल रहा है। गुरुवार को तीन दिन बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ तो पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ गई। बारिश-बर्फबारी के चलते दिन का अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि रात के समय तापमान सामान्य रहा। वहीं, आज दिन की शुरुआत कड़कती धूप के साथ हुई। मौसम की बात करें तो शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने और मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ सकती है। पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने और हरिद्वार और…
Read Moreवाहन दुर्घटना के उपरांत मिले एकसमान राहत राशि -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में निजी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी दुर्घटना बीमा/आर्थिक सुरक्षा का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने सचिव परिवहन को आदेश दिए हैं कि सरकारी और निजी बसों के मुआवजे में एकरूपता लाने के लिए 10 दिन के भीतर प्रस्ताव प्रस्तुत करें। वर्तमान में, उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में सफर के दौरान दुर्घटना में मृत्यु पर मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष और सड़क सुरक्षा कोष से कुल पांच लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की…
Read MoreUKPSC ने PCS Exam की तारीख का किया ऐलान, 2 पालियों में होगी परीक्षा आयोजित…
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 की तिथियों का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 2 फरवरी से 5 फरवरी 2025 के बीच आयोजित होगी। आयोग ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी करते हुए सभी अभ्यर्थियों को समय पर तैयारी पूरी करने का सुझाव दिया है। परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के अनुसार, पीसीएस मुख्य परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर…
Read Moreबीजेपी मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में पलटन बाजार में जनसंपर्क किया…
आज दिनांक 16 जनवरी 2025 को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क व जनसभाएं की गई। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने पलटन बाजार के सभी व्यापारियों को सौरभ थपलियाल के समर्थन के लिए वोट की अपील की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमारे सब व्यापारी भाइयों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है आज पल्टन बाजार का स्वरूप एक भगवे के रूप में दिखता है जो की हमारे सभी व्यापारियों की एक कोशिश…
Read Moreकरुण नायर ने विजय हजारे में फिर खेली विस्फोटक पारी, 752 पर पहुंचा बैटिंग औसत
भारतीय बल्लेबाज करुण नायर विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 मैं एक के बाद एक धमाकेदार पारियां खेलते हुए नजर आ रहे हैं। अब विदर्भ के कप्तान नायर ने महाराष्ट्र के खिलाफ खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में विस्फोटक पारी खेल कर अपना बैटिंग औसत 752 पर पहुंचा दिया है। इससे पहले वह पांच शतक लगा चुके हैं। गौर करने वाली बात यह है कि करुण नायर एक बार फिर नाबाद लौटे हैं। नायर ने अब तक विजय हजारे ट्रॉफी की 7 पारियों में बैटिंग कर ली है जिसमें वह 6 बार…
Read Moreहल्द्वानी में सीएम धामी का रोड शो: भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन; सड़क पर उमड़ी भीड़; दिखा जोश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को हल्द्वानी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में होने वाले रोड शो का शुभारंभ किया। कालाढूंगी रोड से यह रोड शो शुरू हुआ है जिसमें भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद है। रोड शो कालाढूंगी रोड से होते हुए नैनीताल रोड होकर तिकुनिया में पहुंचेगी। यहां मुख्यमंत्री धामी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। रोड शो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। रोड शो में सांसद अजय भट्ट, भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह, विधायक बंशीधर भगत,…
Read Moreबर्फ से सराबोर हुईं देवभूमि की वादियां…हर्षिल, औली और चकराता में दिखा जन्नत सा नजारा
उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। पहाड़ में बर्फबारी और मैदान में बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, आज हर्षिल, औली और चकराता में बर्फबारी हुई। जिससे यहां की वादियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई हैं। पैदल रास्तों और खेत खलियानों में बर्फ जम गई है। मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सर्द हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर…
Read Moreहल्द्वानी में आज सीएम करेंगे रोड शो, नवाबी रोड से शुरू होगा कार्यक्रम; डायवर्जन देखकर निकलें
निकाय चुनाव में प्रचार के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी शहर में रोड शो करेंगे। इसके लिए पुलिस ने दोपहर 12:30 बजे से रोड शो के समापन तक डायवर्जन प्लान जारी किया है। सीएम दोपहर में एफटीआई स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से टीपीनगर, फायर स्टेशन तिराहा, मेडिकल कॉलेज गेट, धान मिल तिराहा, कैंसर अस्पताल तिराहा, जेल रोड होते हुए नवाबी रोड पहुचेंगे। यहां से रोड शो शुरू होगा। इस दौरान यह मार्ग जीरो जोन रहेगा। यहां डायवर्जन हेलिकॉप्टर उतरने से 10 मिनट पहले ही शुरू किया जाएगा।…
Read More