मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में ई-विधान एप्लीकेशन का लोकापर्ण किया…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में मंगलवार को ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकापर्ण किया। इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित किया जा रहा है। उत्तराखण्ड में विधानसभा के कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने के लिए ई-विधानसभा प्रणाली अपनाई गई है। इसके माध्यम से विधायकों को कार्यसूची, विधानसभा में पूछे गये प्रश्नों के जवाब और अन्य दस्तावेज अब ऑनलाइन उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके तहत विधानसभा में विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं,…

Read More

दून एयरपोर्ट बड़े एयरपोर्ट में शामिल, यात्रियों की क्षमता 40 लाख प्रतिवर्ष होने पर किया गया घोषित

देहरादून एयरपोर्ट पर यात्रियों की क्षमता 40 लाख प्रतिवर्ष होने पर भारतीय विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण (ऐरा) ने देहरादून एयरपोर्ट को बड़ा एयरपोर्ट घोषित कर दिया है। जिसके बाद अब देहरादून एयरपोर्ट का मुकाबला अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट से होगा। बड़े एयरपोर्ट का दर्जा मिलने के बाद देहरादून एयरपोर्ट के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। यह एयरपोर्ट देश विदेश के चुनिंदा एयरपोर्ट के ग्रुप में शामिल हो गया है। जिससे दून एयरपोर्ट की जिम्मेदारियां और चुनौतियां बढ़ गई हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों और कर्मियों की कड़ी मेहनत…

Read More

उत्तरकाशी में भारत-चीन सीमा पर खुलेंगे दो नए ट्रैकिंग रूट, पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास, पर्यटन को लगेंगे पंख

उत्तरकाशी (उत्तराखंड): देशभर में ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शीतकालीन यात्रा के दौरान उत्तराखंड को दो नए ट्रैकिंग रूट मिलने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुखबा और हर्षिल दौरे के दौरान जादूंग घाटी के जनकताल और नीलापानी घाटी में मुलिंगना पास का शिलान्यास करेंगे। इनमें से जादूंग से जनकताल जहां सरल ट्रैक है, वहीं नीलापानी से मुलिंगना कठिन श्रेणी का ट्रैक है। इन दोनों ट्रैक के शुरू होने से 1962 भारत-चीन युद्ध के बाद बंद पड़ी इस घाटी में पर्यटन के नए…

Read More

उत्तराखंड मौसम: इस दिन से फिर होगी बारिश और बर्फ़बारी, प्रदेश में बढ़ेगी ठंड…

उत्तराखंड मौसम 17 फरवरी 2025: मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बता दें कि प्रदेश में शनिवार से मौसम में बदलाव आया है लेकिन सोमवार को एक बार फिर थोड़ी धूप खिलने से मौसम में थोड़ी गर्माहट देखने को मिली। अब मौसम विभाग ने एक बार फिर मंगलवार से प्रदेश में कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश और बर्फ़बारी हो सकती है। आगामी 18,…

Read More

महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरा मुकाबला जीता…

महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरा मुकाबला जीत लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ स्मृति मंधाना की टीम ने 8 विकेट के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम आखिरी ओवर में 141 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहैम के तीन-तीन विकेट और किम गार्थ व एकता बिष्ट के दो-दो विकेट इसमें शामिल रहे। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने सर्वाधिक 34 रन बनाए जबकि उनके अलावा सिर्फ…

Read More

अग्निशमन धारचुला और एसएसबी की संयुक्त टीम ने पाया टैंकर पर लगी आग पर काबू…

10 हजार लीटर पैट्रोल से भरा था टैंकर पिथौरागढ़: सोमवार को थाना बलुवाकोट को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नई बस्ती के पास एक कैरोसीन के टैंकर में आग लग गई है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष बलुवाकोट श्रीमती मेघा शर्मा के नेतृत्व में थाना बलुवाकोट पुलिस, फायर यूनिट धारचुला और एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा कैरोसीन से भरे टैंकर पर लगी आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया और किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि होने से बचा लिया गया। टैंकर में 10…

Read More

रिस्पना और बिंदाल कॉरिडोर का कार्य जल्द शुरू किया जाए-सीएम

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि रिस्पना और बिंदाल कॉरिडोर का कार्य जल्द शुरू किया जाए। देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर को एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए केन्द्र से सहयोग का अनुरोध करने और स्टेट सेक्टर से शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये हैं। देहरादून में आबादी और वाहनों की संख्या में तेजी से हो रही वृद्धि, पर्यटकों की संख्या में हो रही वृद्धि और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बनने के बाद यातायात…

Read More

राज्य सरकार स्प्रिंगशेड मैनेजमेंट और जलवायु संरक्षण की दिशा में कर रही है कार्य: मुख्यमंत्री

नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, अल्मोड़ा और अन्तरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केन्द्र के साथ राजपुर रोड स्थित होटल में ‘स्प्रिंगशेड प्रबंधन एवं जलवायु अनुकूलन: भारतीय हिमालयी क्षेत्र में सतत विकास के लिए रणनीतियां विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हे.न. बहुगुणा विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘भारतीय हिमालय क्षेत्र एक सतत भविष्य की ओर’ का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए कहा कि…

Read More

मेडिकल और इंजीनियरिंग की मुफ्त कोचिंग देगी सरकार

प्रदेश के सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सरकार मेडिकल, इंजीनियरिंग और क्लैट की मुफ्त कोचिंग देगी। देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के साथ इसके लिए एमओयू की प्रक्रिया चल रही है। उच्च शिक्षा विभाग की निदेशक डाॅ. अंजू अग्रवाल के मुताबिक इसके लिए प्रस्ताव तैयार हो चुका है। नए शिक्षा सत्र से मुफ्त कोचिंग की सुविधा मिलने लगेगी। सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को वरीयता के आधार पर आवासीय राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में ऑफलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाएगी। इन विद्यालयों…

Read More

बारिश-बर्फबारी के बाद सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, आज भी पर्वतीय इलाकों में हल्की बरसात संभव

लंबे इंतजार के बाद बीते शनिवार को हुई बारिश-बर्फबारी का असर दूसरे दिन भी दिखा। सर्द हवाएं चलने से पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ाई जबकि दोपहर बाद बदले मौसम से रात का पारा भी गिर गया। उधर मौसम वैज्ञानिकों ने आज (सोमवार) भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश-बर्फबारी के बाद रविवार सुबह मौसम तो खुला लेकिन सर्द हवाओं ने ठंड बनाए रखी। दोपहर के बाद अचानक मौसम में आए बदलाव से ठंड एक बार फिर लौट आई।…

Read More