देहरादून। बुजुर्ग महिला को घायल कर जेवरात व स्कूटी लूट की घटना को अंजाम देने वाले किरायेदारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गये जेवरात व स्कूटी बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 मई 2024 को राजेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी नागल ज्वालापुर डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 08 मई को वह अपने परिजनों के साथ एक…
Read MoreDay: May 11, 2024
ज्वैलरी शोरूम में हुई चोरी का खुलासा, मां-बेटा गिरफ्तार
टिहरी। दिन दहाड़े ज्वैलरी शाप से जेवरात चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक महिला व उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुरायी गयी लाखों की ज्वैलरी भी बरामद की गयी है। मामले में महिला के देवर सहित तीन और आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है।मिली जानकारी के अनुसार बीती 2 मई को कुलवीर सिंह द्वारा अपनी कस्बा घनसाली स्थित ज्वैलरी शॉप में दिनदहाडे हुई चोरी की वारदात के सम्बन्ध में थाना घनसाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में त्वरित…
Read Moreतीर्थयात्रियों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर, कई लोग घायल
श्रीनगर। शनिवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर तोताघाटी के पास ं एक भारी भरकम बोल्डर श्रद्धालुओं के वाहन के ऊपर गिर गया। जिससे कई यात्री घायल हो गए। तोताघाटी के पास शनिवार की सुबह बोल्डर यात्रियों के वाहन के ऊपर गिर गया। जिस कारण वाहन की छत दब गई और वाहन में बैठे चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत बछेली खाल चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालते हुए चारों लोगों को 108 के माध्यम से बेस…
Read Moreपीआरएसआई ने “जनसंपर्क में टेक्नोलॉजी की भूमिका” विषय पर किया वेबिनार
-राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर किया गया वेबिनार -टेक्नोलॉजी व्यक्ति और समाज के बीच संचार को सुगम बनाती है : डॉ उनियाल -प्रभावी जनसंपर्क के लिए टेक्नोलॉजी के नए तरीकों की जानकारी जरूरी: तोमर देहरादून: पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर जनसंपर्क में टेक्नोलॉजी की भूमिका विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि 11 मई 1999 को पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण की याद में प्रतिवर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।…
Read Moreकेदारनाथ: व्यापारियों व तीर्थ पुरोहितों का विरोध समाप्त, प्रशासन ने मानी मांगे
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए स्थानीय व्यापरियों एवं तीर्थ पुरोहितों के साथ जिला प्रशासन द्वारा यात्रा संचालन को लेकर चल रही वार्ता सफल रही। जिसके बाद सभी व्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहितों ने अपने प्रतिष्ठान सुचारू रूप से खोल दिए हैं। एसडीएम ऊखीमठ अनिल शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में व्यापार संघ एवं तीर्थ पुरोहित समाज के साथ वार्ता सफल एवं सकारात्मक रही। वार्ता के बाद उनकी उचित मांगे मान ली गई हैं एवं वार्ता के बाद विरोध समाप्त…
Read Moreभगवान बदरीनाथ की डोली पहंुची धाम,रविवार को खुलेंगे कपाट
चमोली। केदारनाथ, गंगोत्री- यमुनोत्री के कपाट खुलने के बाद अब बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। भगवान बदरीनाथ की डोली शनिवार को धाम पहुंच गई है। बदरीविशाल की जयकारों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। 15 कुंतल फूलों से बदरीनाथ मंदिर को सजाया जा रहा है। कल रविवार सुबह छह बजे बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। सबसे पहले भगवान बदरी विशाल को यात्राकाल में लगाए जाने वाले तेल को पिराने(पीसने) की प्रक्रिया शुरू हुई। परंपरा है कि भगवान बदरी विशाल को प्रतिदिन ब्रह्म…
Read Moreकपकोट मे महसूस किए गए भूकंप के झटके
बागेश्वर: कपकोट क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी। शनिवार को दोपहर करीब सवा बारह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी। शनिवार को दोपहर करीब सवा बारह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय की जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है।
Read More27 अवैध बस्तियों के 525 भवनों को भेजे गए ध्वस्तीकरण के नोटिस
देहरादून: नगर निगम ने रिस्पना के किनारे स्थित 27 बस्तियों में सरकारी भूमि पर बने 525 मकान चिन्हित कर लिए हैं। इनमें नोटिस भी चस्पा किए गए हैं। साथ ही संबंधित लोगों को 15 मई तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का मौका दिया जा रहा है। इसके बाद गठित टास्क फोर्स जिला प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगी। नोटिस के बाद से मलिन बस्तियों में हड़कंप मचा हुआ है, बस्तीवासी बड़ी संख्या में नगर निगम पहुंच रहे हैं। बता दें कि एनजीटी और हाईकोर्ट के निर्देश पर…
Read Moreऑपरेशन मुस्कान ने बिछड़ी बेटी के परिवार की लौटायी मुस्कान
रूद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान 4 वर्षीय बेटी के बिछड़ जाने पर सकते में आये परिवार की मुस्कान रूद्रप्रयाग पुलिस द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान’ के तहत लौट सकी है। पुलिस ने अथक प्रयासों के बाद बालिका को खोज निकाला और परिजनों के हवाले कर दिया। जिसके बाद परिवार के लोगों द्वारा पुलिस का आभार जता कर अपने गंतव्य को ले जाया गया। 10 मई 2024 को जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गये हैं। पहले दिन रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं…
Read Moreअनियंत्रित कार सड़क पर पलटी, चपेट में आने से दो घायल
मसूरी: शनिवार सुबह हिल बर्ड स्कूल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर जा गिरी। कार की चपेट में एक स्कूटी में सवार दो लोग आ गए। एक स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे देहरादून रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह…
Read More